मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti: पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर कलवारी पुलिस ने भेजा न्यायालय

कलवारी, बस्ती। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कलवारी पुलिस ने शनिवार को पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ब…

Basti: पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर कलवारी पुलिस ने भेजा न्यायालय
Basti: पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर कलवारी पुलिस ने भेजा न्यायालय — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कलवारी, बस्ती। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कलवारी पुलिस ने शनिवार को पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई।


पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटियों में चिलवनिया गांव निवासी शंभूशरण पुत्र रामदीन, नगर पंचायत गायघाट निवासी छोटू उर्फ अरमान पुत्र हुसैन, कलवारी बाजार निवासी दीपक सोनकर पुत्र सुनील सोनकर, बैजलपुर निवासी रामबुदेश पुत्र रामलखन तथा महुआपार कला निवासी बालेंद्र पुत्र पलटू शामिल हैं।


पुलिस के अनुसार उक्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए गए थे। अभियान के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई तथा बाद में संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।


गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक रविंद्र यादव, उपनिरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार, उपनिरीक्षक जयराम कुशवाहा, हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव एवं आरक्षी प्रवीण कुमार की सक्रिय भूमिका रही।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 30 मई 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।