मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti: कस्तूरबा विद्यालय की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी का बीएसए व बीडीओ ने किया निरीक्षण

कुदरहा, बस्ती। गत माह आई तेज आंधी में क्षतिग्रस्त हुई कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की चहारदीवारी का शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनूप कुमार एवं खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) आलोक…

Basti: कस्तूरबा विद्यालय की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी का बीएसए व बीडीओ ने किया निरीक्षण
Basti: कस्तूरबा विद्यालय की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी का बीएसए व बीडीओ ने किया निरीक्षण — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा, बस्ती। गत माह आई तेज आंधी में क्षतिग्रस्त हुई कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की चहारदीवारी का शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनूप कुमार एवं खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) आलोक कुमार पंकज ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को आए आंधी-तूफान के दौरान विद्यालय की बाउंड्रीवाल का एक हिस्सा ढह गया था। एक माह बाद अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान वार्डन वत्सला श्रीवास्तव ने उन्हें क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की स्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों ने पूरे परिसर का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि नई चहारदीवारी के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने तब तक छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए अस्थायी व्यवस्था बनाए रखने की बात कही।


वहीं बीडीओ आलोक कुमार पंकज ने ग्राम पंचायत सचिव गोरखनाथ यादव को तत्काल बांस का बेड़ा लगवाने के निर्देश दिए, ताकि विद्यालय परिसर में आवारा पशुओं का प्रवेश रोका जा सके और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।


अधिकारियों ने विद्यालय में रखे वाटर कूलरों का भी निरीक्षण किया। उपयोग में न आ रहे दो वाटर कूलरों को ब्लॉक के उत्कृष्ट विद्यालय में भेजने का निर्देश दिया गया, जिससे वहां अध्ययनरत बच्चों को गर्मी के मौसम में ठंडे पेयजल की सुविधा मिल सके।


इसके अलावा विद्यालय पुस्तकालय के लिए प्राप्त नई पुस्तकों का भी अवलोकन किया गया। बीएसए ने पुस्तकों का पंजीकरण कराने तथा ग्रीष्मावकाश के बाद छात्राओं में पठन-पाठन की रुचि बढ़ाने के लिए उन्हें पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।हेडलाइन:

कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे बीएसए व बीडीओ, क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल का किया निरीक्षण

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।