Basti: बलात्कार के वांछित अभियुक्त को कलवारी पुलिस ने किया गिरफ्तार
कलवारी/बस्ती, 1 अप्रैल। जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलवारी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बलात्कार के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0-59/2026 में दर्ज गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त विनय कुमार मिश्र (28 वर्ष), पुत्र रामधीरज मिश्र, निवासी पाण्डेय बाजार, थाना पुरानी बस्ती को मुखबिर की सूचना पर ग्राम शिव चौराहा से 1 अप्रैल 2026 को लगभग 1 बजे दोपहर गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं सहित पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक तेजप्रताप सिंह (चौकी प्रभारी बहादुरपुर) एवं कांस्टेबल सचिन कुमार की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ है।
Powered by Froala Editor
