बस्ती (उत्तर प्रदेश), 17 मई 2025: बस्ती जिले की लालगंज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए Tommy HILFIGER ब्रांड के नाम पर नकली शर्ट बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने मौके से सैकड़ों नकली शर्ट, ब्रांडेड लेबल, और एक सिलाई मशीन बरामद की है।
छापेमारी की जानकारी:
थाना लालगंज के प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय और उनकी पुलिस टीम ने नेत्रिका कंसल्टिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गुड़गांव (हरियाणा) के मैनेजर के साथ मिलकर कार्रवाई की। यह छापेमारी बस्ती जिले के शंकरपुर इलाके में की गई। बरामदगी:
Tommy Hilfiger ब्रांड के 883 पीस नकली शर्ट 3650 नकली कपड़े के लेबल 1030 नकली कागजी लेबल Jack कंपनी की सिलाई मशीन
मुकदमा दर्ज:
इस मामले में आरोपी शफीउल्लाह पुत्र यादुल्लाह, निवासी शंकरपुर, थाना लालगंज, जनपद बस्ती के खिलाफ मुकदमा संख्या 119/2025 के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है:
धारा 318(4) भारतीय दंड संहिता धारा 103/104 व्यापार और पण्य वस्तु चिह्न अधिनियम, 1958 धारा 63 कॉपीराइट एक्ट, 1957
टीम में शामिल अधिकारी:
प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय उपनिरीक्षक इन्द्रेश यादव हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव महिला कांस्टेबल सुलेखा राजभर