बस्ती जिले की नगर पालिका से सटे ग्राम पंचायत मड़वा नगर में वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या आज भी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। जलभराव के कारण परेशान ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नाली निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की मांग की है।
रौता चौराहा मेन रोड से सटा यह इलाका बारिश के मौसम में जलमग्न हो जाता है। सड़क पर दो फीट तक पानी महीनों तक जमा रहता है, जिससे लोगों का आवागमन बाधित होता है और कई लोग, विशेषकर बच्चे, गिरकर घायल हो चुके हैं।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार शिकायतों के बाद ग्राम प्रधान ने नाली निर्माण कार्य शुरू तो कराया, लेकिन वह कार्य कुछ ही दूरी पर जाकर नगर पालिका सीमा से मिलते ही रुक गया। ग्राम प्रधान का कहना है कि नगर पालिका की ओर से सहमति मिले, तो आगे का निर्माण कार्य पूरा कर समस्या का स्थायी समाधान किया जा सकता है।
इससे पूर्व भी क्षेत्र में एक अंडरग्राउंड नाली बनाई गई थी, जो नेबुलवा ताल की ओर जाती थी, लेकिन बीच में स्थित पुलिया को तोड़ कर पाट दिया गया, जिससे जल निकासी बाधित हो गई।
जनता की मांग:
स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी के साथ-साथ अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और विकास प्राधिकरण को भी पत्र सौंपकर अवगत कराया है कि आगामी वर्षा ऋतु से पहले नाली निर्माण कार्य को पूर्ण किया जाए ताकि लोग जलभराव से निजात पा सकें।
यह सड़क एनएचआई हाईवे को जोड़ती है, जिससे यह समस्या केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय यातायात को भी प्रभावित कर रही है।
ज्ञापन देने वाले प्रमुख नागरिकों के नाम:
राम सजन यादव (गुरुजी), अनिल श्रीवास्तव, उदय शंकर श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, सुधांशु सिंह, शतीश श्रीवास्तव, राकेश उपाध्याय, विवेक कुमार, राणा प्रताप सिंह, रिशु, कृष्णदेव मास्टर साहब, अमरेश शुक्ला, नवीन श्रीवास्तव, अजीत सिंह, मनीष कुमार, मनोज कुमार, श्वेता श्रीवास्तव, आशीष गौतम, मनीष चौधरी, गुलाब भट्ट, रामचंद्र पांडेय, हर्ष बरनवाल, सुरेश कुमार, प्रभात आदि ग्रामवासी मौके पर मौजूद रहे।
Powered by Froala Editor