मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : 'एक राष्ट्र - एक चुनाव' पर महिला संगोष्ठी का भव्य आयोजन, प्रमुख वक्ताओं ने रखे विचार

बस्ती। स्वामी विवेकानंद फार्मेसी कॉलेज, रिठिया फुटहिया के सभागार में सोमवार को 'एक राष्ट्र - एक चुनाव' विषय पर महिला संगोष्ठी का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस संगोष्ठी का उद्देश्य…

बस्ती न्यूज़ : 'एक राष्ट्र - एक चुनाव' पर महिला संगोष्ठी का भव्य आयोजन, प्रमुख वक्ताओं ने रखे विचार
बस्ती न्यूज़ : 'एक राष्ट्र - एक चुनाव' पर महिला संगोष्ठी का भव्य आयोजन, प्रमुख वक्ताओं ने रखे विचार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती। स्वामी विवेकानंद फार्मेसी कॉलेज, रिठिया फुटहिया के सभागार में सोमवार को 'एक राष्ट्र - एक चुनाव' विषय पर महिला संगोष्ठी का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस संगोष्ठी का उद्देश्य महिलाओं के बीच राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा देना और एक राष्ट्र-एक चुनाव जैसी महत्वपूर्ण अवधारणा पर सारगर्भित चर्चा करना था। यह कार्यक्रम न केवल विचार विमर्श का केंद्र बना, बल्कि महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में भी देखा गया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक साथ चुनाव कराए जाने से न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि शासन व्यवस्था अधिक सुचारू और स्थिर भी हो सकेगी। उन्होंने इसे लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।


कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि एक राष्ट्र - एक चुनाव व्यवस्था के जरिए महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा मिल सकती है। चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी बार-बार की व्यस्तता से बचकर जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं पर अधिक ध्यान दे पाएंगे।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अभियान समन्वयक पवन कसौधन, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रोली सिंह, सह-समन्वयक अरविंद श्रीवास्तव, सुमन सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखंड सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभागार में मातृशक्ति की भारी भागीदारी से यह स्पष्ट हुआ कि महिलाएं भी राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को लेकर गंभीर हैं।


कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री शालिनी मिश्रा ने किया। उन्होंने वक्ताओं का स्वागत करते हुए संगोष्ठी को संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का मंच बताया।


इस अवसर पर वक्ताओं ने 'एक राष्ट्र - एक चुनाव' के सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक पक्षों पर विचार व्यक्त करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया। संगोष्ठी में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इस विचार को समर्थन देने और इसे जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।