मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास खण्ड में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अन्तर्गत सेन्टरआयुष्मान , हर्दिया बुजुर्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया

बस्ती -जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास खण्ड सदर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवटिया के अन्तर्गत सब सेन्टर/आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हर्दिया बुजुर्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान…

बस्ती न्यूज़ : जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास खण्ड में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अन्तर्गत सेन्टरआयुष्मान , हर्दिया बुजुर्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया
बस्ती न्यूज़ : जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास खण्ड में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अन्तर्गत सेन्टरआयुष्मान , हर्दिया बुजुर्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


बस्ती -जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास खण्ड सदर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवटिया के अन्तर्गत सब सेन्टर/आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हर्दिया बुजुर्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि 12 टेलीकन्सलटेशन व 03 ई संजीवन की गयी है तथा तीन आशाओं द्वारा क्षेत्र में दस्तक का स्टिकर लगवाया गया है।


प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मरवटिया में एसडब्लूसी/ आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर कुल 22 सीएचओ नियुक्त हैं, इसके अतिरिक्त ग्राम पंचाचत में 37 उपकेन्द्र बनाये गये है। केन्द्र पर पाँच वर्ष तक के बच्चों को टीका, गर्भवती महिलाओं को 10 व 16 वर्ष पर टीडी वैक्सीन का टीका लगाया जाता है। सीएचओ ने बताया कि एनसीडी के अन्तर्गत क्षेत्र के बीपी, शुगर, कैंसर आदि बीमारियों से पीड़ित लोगों को दवाएं दी जाती है एवं ऑनलाइन संजीवनी पोर्टल के माध्यम से एमबीबीएस डॉक्टर मरीजों को देखते है।


जिलाधिकारी ने देखा कि उक्त सेन्टर के पुराने कमरों में दरवाजे व खिड़खियां नहीं लगी है। इस स्थिति पर उन्होने संबंधित को निर्देशित किया कि दरवाजे व खिड़खिंया लगवाकर डिलीवरी का कार्य यथाशीघ्र प्रारम्भ करवाया जाय। निरीक्षण के समय डा० विनोद कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।