थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा फ्राड कर अवैध दवाए रखकर विदेश भेजवाने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,
थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा फ्राड कर विदेश भेजवाने वाले 01 नफर अभियुक्त विकास जयसवाल पुत्र राम तेज साकिन मजगवां माफी
थाना परसरामपुर जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
अभियुक्त के द्वारा ओमान जाने के लिए लेबर वीजा के बजाय टूरिस्ट वीजा बनवाने का फ्रॉड व साजिंशन वादी के लड़के के बैग में अवैध दवाए रख दिया गया।
जिसके कारण आवेदक का लड़का मस्कट हवाई अड्डे पर पकड़ा गया।
पुलिस ने अभियुक्त विकास जयसवाल पुत्र राम तेज साकिन मजगवां माफी थाना परसरामपुर जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे निरीक्षक ऋतुन्जय यादव थाना परसरामपुर, हेड कांस्टेबल जगतनरायन थाना परसरामपुर शामिल रहे.