मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : जयन्ती पर याद किये गये महान सन्त रविदास

महान सन्त रविदास को उनकी जयन्ती पर याद किया गया। भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन के संयोजन में पदाधिकारियों और विभिन्न संगठनां के नेताओं, पदाधिकारियां ने जिला अस्पताल के निकट स्थित संत रव…

बस्ती न्यूज़ : जयन्ती पर याद किये गये महान सन्त रविदास
बस्ती न्यूज़ : जयन्ती पर याद किये गये महान सन्त रविदास — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

महान सन्त रविदास को उनकी जयन्ती पर याद किया गया। भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन के संयोजन में पदाधिकारियों और विभिन्न संगठनां के नेताओं, पदाधिकारियां ने जिला अस्पताल के निकट स्थित संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।


सामाजिक कार्यकर्ता डा. आर.के. आनन्द ने कहा कि संत रविदास बहुत प्रतिभाशाली थे । उन्होंने विभिन्न प्रकार के दोहों तथा पदों की रचना की।


उनकी रचनाओं की विशेषता यह थी कि उनकी रचनाओं में समाज हेतु संदेश होता था। उन्होंने अपनी रचनाओं के द्वारा जातिगत भेदभाव को मिटा कर सामाजिक एकता को बढ़ाने पर बल दिया।


बहुजन मुक्ति पार्टी के मण्डल अध्यक्ष हृदय गौतम, पिछड़ा मोर्चा के मण्डल महासचिव ठाकुर प्रेम नन्दबंशी संत रविदास बहुत दयालु प्रवृत्ति के थे ।


वह बहुत से लोगों को बिना पैसे लिए जूते दे दिया करते थे। भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन ने कहा कि संत रविदास दूसरों की सहायता करने में कभी पीछे नहीं हटते थे।


साथ ही उन्हें संतों की सेवा करने में भी बहुत आनंद आता था। उनके इस संदेश को जीवन में उतारना चाहिये कि जहां प्रेम नहीं, वहां नरक है. जहां प्रेम है, वहां स्वर्ग है।


सन्त रविदास जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में विनय कुमार, रिफाकत अली, सत्येन्द्र सहाय, आत्मा प्रसाद, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।