मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : -जेल चौकी इंचार्ज की मनमानी, दबंगों का दे रहे साथ, न्याय को भटक रही पीड़िता

कोतवाली थाना क्षेत्र की बानडीह उर्फ मिश्रौलिया निवासी सुभावती देवी पत्नी वंश बहादुर ने अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाया है। स्थानीय पुलिस का रवैया ठीक न होने के क…

बस्ती न्यूज़ : -जेल चौकी इंचार्ज की मनमानी, दबंगों का दे रहे साथ, न्याय को भटक रही पीड़िता
बस्ती न्यूज़ : -जेल चौकी इंचार्ज की मनमानी, दबंगों का दे रहे साथ, न्याय को भटक रही पीड़िता — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


कोतवाली थाना क्षेत्र की बानडीह उर्फ मिश्रौलिया निवासी सुभावती देवी पत्नी वंश बहादुर ने अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाया है। स्थानीय पुलिस का रवैया ठीक न होने के कारण मजबूर होकर पीड़िता ने अपर पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा है। सुभावती का कहना है कि वह मायके में रहकर अपने माता-पिता की जमीन पर काबिज है तथा अपना व अपने बच्चों के साथ जीवनयापन कर रही है।


विरोधी नन्दलाल पुत्र जगेसर, साकिन बेलाडी रानीपुर थाना-नगर फर्जी तरीके से दीवानी न्यायालय में मुकदमा दाखिल कर बेवजह उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से मकान निर्माण में आये दिन दखल देते रहते है। उनका कहना है कि 19 फरवरी को अपने सहन पर नीव खोद रही थी कि नन्दलाल और उनकी पत्नी आशा, बेलाडी से आकर उनके घर पर चढ़ गई और गाली देने लगे। डायल 112 बुलाकर काम को रोकने लगे। जेल गेट के चौकी इंचार्ज नन्दलाल ने मां बेटी को जेल भेजने की धमकी देते हुए काम रोकवा दिया। बेटी खुशबू उर्फ अशु को शान्ति भग में चालान कर दिया। बेटी अब गहरे सदमे मे है। इस मामले में सारे सबूत और गवाहों को दरकिनार कर स्थानीय पुलिस परिवार को बार-बार परेशन क रही है। पीड़ित सुभावती ने निर्माण कार्य करने की अनुमति देते हुए चौकी इंचार्ज सहित सभी पुलिस कर्मियों की जांच कराकर उनके ऊपर कार्यवाही करने की मांग किया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।