शाहजहापुर न्यूज़ : नकलविहीन और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के दिये निर्देश-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक राजेश एस के साथ हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2025 के परीक्षा केन्द्र राजकीय इंटर कालेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरी…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
शाहजहापुर न्यूज़ : नकलविहीन और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के दिये निर्देश-जिलाधिकारी | फ़ोटो: TVL News
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक राजेश एस के साथ हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2025 के परीक्षा केन्द्र राजकीय इंटर कालेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कक्षाओं में जाकर व्यवस्थाओं को देखा तथा राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रो के सीसीटीवी कैमरों को देखा तथा परीक्षार्थियों की उपस्थित सहित अन्य जानकारी ली। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, छात्रों के बैठने की व्यवस्था आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने केन्द्र पर उपस्थित केन्द्र व्यवस्थापक व परीक्षा अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा परीक्षा कक्षों का दौरा कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
उन्होंने परीक्षा केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, स्वच्छता और शांत वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों और फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की सक्रियता की भी जांच की, जिससे कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने और हर स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा नकलविहीन और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, साथ ही नकल या अनुचित साधनों का उपयोग परीक्षा में न हो यह सुनिश्चित किया जाये।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश एस एवं नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।