Basti news: पुलिस की मौजूदगी में जमीन पर कब्जे की कोशिशः एसपी से लगाया न्याय की गुहार
बस्ती: कप्तानगंज के हरदीखास गांव में दबंगों द्वारा दिन दहाड़े मकान को तोड़कर पुलिस की मौजूदगी में जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। शनिवार को हरदीखास निवासिनी प्रेमा देवी पत्नी झिनकान…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें4 बार पढ़ा गया
Basti news: पुलिस की मौजूदगी में जमीन पर कब्जे की कोशिशः एसपी से लगाया न्याय की गुहार | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: कप्तानगंज के हरदीखास गांव में दबंगों द्वारा दिन दहाड़े मकान को तोड़कर पुलिस की मौजूदगी में जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। शनिवार को हरदीखास निवासिनी प्रेमा देवी पत्नी झिनकान ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा का गुहार लगाया है।
एसपी को दिये पत्र में प्रेमा देवी ने कहा है कि उसके जेठ रामऔतार के बाल बच्चे नहीं थे, उसने सपरिवार उनकी सेवा किया तो उन्होने अपनी चल अचल सम्पत्ति की वसीयत उसके नाम पर दिया था जिसकी वरासत हो चुकी है। गांव के राम चन्दर पुत्र चैतू और राम प्रकाश घर के पश्चिम की जमीन पर कब्ज कर लेना चाहते हैं ।
11 जनवरी शनिवार को राम चन्दर पुत्र चैतू और राम प्रकाश कुछ लोगोें को साथ लेकर जमीन पर जबरिया कब्जा करने का प्रयास करने लगे। 112 नम्बर पर फोन करने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची किन्तु दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में कब्जे की कोशिश और तोड़फोड़ जारी रखा। पुलिस चौकी पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। प्रेमा देवी ने एसपी से मांग किया है कि दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई के साथ ही उसके परिवार के जान माल के रक्षा कराया जाय।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।