लालगंज थाना पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में गो-तस्करी में शामिल एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।
पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।
जो तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहन का मालिक है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम है मोहम्मद फैयाज अहमद है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि फैयाज अहमद गो-तस्करों को वाहन मुहैया कराता है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने महादेवा चौराहे के पास घेराबंदी की और फैयाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने फैयाज अहमद के खिलाफ गो-वध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन ने इस सफलता के लिए पुलिस टीम को बधाई दी ।
उन्होंने कहा कि पुलिस आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखेगी।
रिपोर्ट –
वेदप्रकाश चौधरी