मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का नया गाना 'जहर बोलिया बोलल' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव अपने फैंस और ऑडियंस के बीच एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी के साथ बहुत ही मजेदार भोजपुरी गाना 'जहर बोलिया बोलल' लेकर गई हैं। यह भोजपुरी गाना बहुत मजेदार है जो निकम्मे पति औ…

गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का नया गाना 'जहर बोलिया बोलल' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का नया गाना 'जहर बोलिया बोलल' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव अपने फैंस और ऑडियंस के बीच एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी के साथ बहुत ही मजेदार भोजपुरी गाना 'जहर बोलिया बोलल' लेकर गई हैं। यह भोजपुरी गाना बहुत मजेदार है जो निकम्मे पति और कामकाजी पत्नी पर आधारित है। इस गीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इन गाने में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी का पति कुछ काम धंधा नहीं करता है, सिर्फ खाना और पलंग पर सो जाना। यही उसकी प्रतिदिन की दिनचर्या है। इस पर नाराज होकर काजल त्रिपाठी अपने पति को खरी खोटी सुनाते हुए कहती है कि...

'कमाला ना धमाला खाली बइठल बइठल लेला, तूरेला पलंग खाली कतई ना हीलेला, बोलेला बलमुआ त जहरे ही उगलेला...'


इस गाने को गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में खास अंदाज में गाया है, जिससे लग रहा है कि रीयल में उसका पति ऐसे ही है। वहीं एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी पत्नी के भूमिका में एकदम रीयल वाइफ नजर आ रही है। इस गाने की मेकिंग और बोल देख सुनकर बहुत आनंद आ रहा है।

इस गाने को लेकर सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि 'ऐसा गाना मुझे बहुत कम गाने मिलता है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ही एकमात्र म्यूजिक कंपनी है, जो भोजपुरी के रीति रिवाज और घर परिवार से जुड़े विषय पर गाने बनाती है। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू कहती हूँ।'


गाने के बारे में काजल त्रिपाठी ने कहा कि 'एक बार फिर मुझे बहुत ही बढ़िया गाना में परफॉर्म करने का मौका मिला है। यह सांग बहुत ही मजेदार है जो हर किसी को पसंद आने वाला है। आजकल ऐसे गाने बहुत कम बनते हैं, तो मैं अपने फैंस आडियंस से कहना चाहती हूँ कि आप सब इस सांग को जरूर देखें और शेयर, कमेंट्स भी करें।'


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना 'जहर बोलिया बोलल' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। जिसके सुरीली आवाज पर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कमर तोड़ डांस किया है। इस गाने के गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है और संगीतकार विक्की वॉक्स ने म्यूजिक दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राहुल यादव तथा कोरियोग्राफर अनिल एडी हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।