मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : भाजपाईयों ने जीनस कंपनी द्वारा नाबालिग बच्चों से सर्वे कार्य करायें जाने का मामला उठाया

यूपी /बस्ती - खबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से है जहाँ पर भाजपाईयों ने जीनस कंपनी द्वारा नाबालिग बच्चों से सर्वे कार्य करायें जाने का मामला उठायाभाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने उपजिलाधिकारी क…

बस्ती न्यूज़ : भाजपाईयों ने जीनस कंपनी द्वारा नाबालिग बच्चों से सर्वे कार्य करायें जाने का मामला उठाया
बस्ती न्यूज़ : भाजपाईयों ने जीनस कंपनी द्वारा नाबालिग बच्चों से सर्वे कार्य करायें जाने का मामला उठाया — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

यूपी /बस्ती - खबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से है जहाँ पर भाजपाईयों ने जीनस कंपनी द्वारा नाबालिग बच्चों से सर्वे कार्य करायें जाने का मामला उठाया


भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने उपजिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंप शीघ्र कार्यवाही का किया मांग


आज उपजिलाधिकारी हर्रैया को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार हर्रैया सदर शौकत अली को सौंपते हुए वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता


चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने बताया कि वर्तमान में विद्युत उपभोक्ताओं के पुराने मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने हेतु उपभोक्ताओं को


जागरूक करने व सर्वे कार्य कराने का काम Genus energizing lives द्वारा कराया जा रहा है


जिसके क्रम में आज हर्रैया कस्बे में पांच बच्चों की टीम सर्वे करते हुए तब दिखे जब इनका बजाज मोटरसाइकिल ऐजेंसी पर वाद विवाद चल रहा था


कारण ये बिना सूचना महिला कम्प्यूटर आपरेटर के पास पूंछताछ हेतु पहुंच गए थे।


वहां पाया गया कि सर्वे कार्य कर रहे पांच नवयुवक जिसमें से तीन बच्चे नाबालिग थे


जिन्होंने नाम पता पूंछने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया श्री पाण्डेय ने कहा कि कम्पनी द्वारा सर्वे कार्य में नाबालिग बच्चों का प्रयोग बाल श्रम उन्मूलन के विरुद्ध है


इतना ही नहीं इन बच्चों के पास न तो कम्पनी का कोई कार्ड है न ही आधार कार्ड है ऐसे में जहां इनके द्वारा सर्वे कार्य कराया जाना गलत है


वहीं किसी अप्रिय घटना के घटित होने की भी संभावना हो सकती है इस तरह किसी के भी मकान दुकान में कभी भी नवयुवकों की टीम घुस कर किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकती  हैं


आज जब क्षेत्र में बच्चियां फैमिली होटल में परिजनों के साथ सुरक्षित नहीं है वहां अपराधियों की पहचान नहीं हो पा रही है


तो ऐसी घटनाओं का सिनाख्त कैसे होगा।

उन्होंने मांग किया कि नाबालिग बच्चों से सर्वे कार्य करायें जाने पर रोक लगाते हुए उक्त कम्पनी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाये


व इन बच्चों की पहचान कर इन्हें सख्त हिदायत दिया जाये कि बिना किसी आईडी को दिखाये या बिना सूचना दिए किसी के मकान दुकान में प्रवेश न करें।


इस मौके पर श्री पाण्डेय के साथ  भाजपा के मंडल महामंत्री शक्तीदीप पाठक,संतोष गुप्ता, विमलेंद्र सिंह,वेद प्रकाश तिवारी,


दिनेश तिवारी, सत्यनारायण पाण्डेय, राजीव पाण्डेय, लोकेश सिंह, अवधेश बर्मा, अनुराग चौहान, हरीराम मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे ‌।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।