मुख्य सामग्री पर जाएँ
21 सितंबर 2026

बस्ती न्यूज़ :संपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा जुटाएगी अटल स्मृति संकलन

मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर अटल स्मृति संकलन और सम्पर्क अभियान को लेकर एक संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेन्द्र सिंह और इस अभियान के संयोजक अमृत कुमार वर्मा ने…

बस्ती न्यूज़ :संपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा जुटाएगी अटल स्मृति संकलन
बस्ती न्यूज़ :संपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा जुटाएगी अटल स्मृति संकलन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर अटल स्मृति संकलन और सम्पर्क अभियान को लेकर एक संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।


इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेन्द्र सिंह और इस अभियान के संयोजक अमृत कुमार वर्मा ने मीडिया को इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।


गजेन्द्र सिंह ने बताया कि हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि यह वर्ष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष है।


श्रद्धेय अटल जी की जयंती 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप मनाई गयी, इस अवसर पर बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों कार्यक्रम व्यापक रूप से संपन्न हुए। श्रद्धेय अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम संयोजक अमृत कुमार वर्मा ने कहा सभी देशवासी गौरवान्वित हैं कि देश के दूरदर्शी, कर्मठ एवं यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी अनेकों ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ विकसित भारत के संकल्प की ओर बढ़ रहे एवं श्रद्धेय अटल जी की सोच साकार हो रही है।


अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान- हम सभी भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता एवं श्रद्धेय अटल जी के प्रिय देशवासी, अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान 2025 के माध्यम से 31 जनवरी 2025 तक सभी जिलों में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करेंगे


जिनके पास श्रद्धेय अटल जी के साथ साझा किये गये किसी भी क्षण की स्मृति या तो कागजी माध्यम (पेपर कटिंग, किताब पर दिया गया ऑटोग्राफ) या अन्य कोई कागज जो कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अटल जी से सम्बद्ध है या स्मृति का ऑडियो क्लिप, विडियो क्लिप उपलब्ध है।


हम लोग इस अभियान के अन्तर्गत उन पुण्य जिलावासियों के पास जाकर उन्हे सम्मानित कर उपलब्ध स्मृति को सम्मान पूर्वक उसकी एक कॉपी लेकर संकलित करेंगे,


हम सभी इसी अभियान के अन्तर्गत उन भाग्यवान व्यक्तियों / कार्यकर्ताओं को भी चिन्हित करेंगे जिन्होने प्रत्यक्ष रूप से श्रद्धेय अटल जी के साथ राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी या संघ के किसी अनुसांगिक संगठन में कार्य किया हो हम उन सभी वरिष्ठ जनों को सूचिबद्ध कर सम्मानित करने का कार्य करेंगे।


इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत अटल जी पर लिखे गये लेखों, पुस्तकों को एकत्रित कर सूचिबद्ध किया जायेगा। तदोपरान्त इनमें से चुनी हुई जानकारी हम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेंगे।


अटल विरासत सम्मेलन- इस कार्यक्रम के पश्चात 15 फरवरी से 15 मार्च, 2025 की बीच हर जिले में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जिले के प्रबुद्धजन, सूचीबद्ध विशिष्ट जन एवं अटल जी के सभी प्रसंशक आमंत्रित किये जायेंगे।


• सम्मेलन में अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा।


• अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर हमारे जिलें में जो भी लेख व पुस्तकें लिखी गयी हैं उनके लेखकों को सम्मानित किया जायेगा।


• श्रद्धेय अटल जी के संकलित स्मृतियों की जानकारी का डिजिटल प्रस्तुतिकरण होगा।


• इसी सम्मेलन में श्रद्धेय अटल जी के कार्यकाल में हमारे प्रदेश में उनकी प्रेरणा से शुरू हुई विशेष योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतिकरण होगा।


इस प्रेसवार्ता के माध्यम से हम जिले के उन सभी पुण्य जनो का आवाहन करते हैं जिनके पास श्रद्धेय अटल जी से जुड़ी हुई


कोई भी स्मृति कागजी / ऑडियो/विडियो के माध्यम में उपलब्ध हो या वे सभी वरिष्ठ जन जिन्होनें श्रद्धेय अटल जी के साथ कार्य किया हो वह सभी हमारे भाजपा जिला कार्यालय से इस नम्बर 9415363926 पर सम्पर्क अवश्य करें। जिससे हमारा संगठन उन पुण्य महानुभवों तक पहुँच सके।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 21 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।