Basti news: बस्ती नगरपालिका के विकास के लिए मुख्यमंत्री से मिलीं चेयरमैन
बस्ती: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से सोमवार को लखनऊ में वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर वर्मा, चेयरमैन व उनकी धर्मपत्नी नेहा वर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान अंकुर व नेहा वर्मा ने बस्ती नगरपालिका के चौमुखी व…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें5 बार पढ़ा गया
Basti news: बस्ती नगरपालिका के विकास के लिए मुख्यमंत्री से मिलीं चेयरमैन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से सोमवार को लखनऊ में वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर वर्मा, चेयरमैन व उनकी धर्मपत्नी नेहा वर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान अंकुर व नेहा वर्मा ने बस्ती नगरपालिका के चौमुखी विकास का एजेंडा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। सीएम ने भरोसा दिलाया कि विकास कार्य के लिए बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री से नगरपालिका के विस्तारीकरण पर चर्चा की। नपा के विकास के लिए इसे जरूरी बताया। इस पर सीएम ने कहा कि इसे जल्द कराया जाएगा। इसके साथ ही बस्ती शहर के लिए विशेष परियोजनाओं को भी सीएम से साझा किया। उन्होंने कहा कि आप प्रस्ताव बनाकर भेजिए। बजट का प्रबंध कराया जाएगा। सीएम ने आमजन की समस्याओं व सुविधाओं का ध्यान रखते हुए और बेहतर कार्य करने को कहा। इस दौरान सीएम ने चेयरमैन के एक वर्षीय बेटे से भी स्नेहिल मुलाकात कर उसे चॉकलेट एवं खिलौना भेंट किया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 24 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।