मुख्य सामग्री पर जाएँ
28 सितंबर 2026

लालगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो घर जलकर हुए राख

कुदरहा, बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में सोमवार शाम शॉर्ट सर्किट की वजह से एक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए।गैस सिलेंडर फटने से बढ़ी आगगांव निवासी…

लालगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो घर जलकर हुए राख
लालगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो घर जलकर हुए राख | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा, बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में सोमवार शाम शॉर्ट सर्किट की वजह से एक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए।

गैस सिलेंडर फटने से बढ़ी आग


गांव निवासी कर्मदास पुत्र जुगनू की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। जब तक परिवार और ग्रामीण कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोसी अजीत पुत्र धर्मदास का घर भी चपेट में आ गया। ग्रामीण आग बुझाने में जुटे ही थे कि कर्मदास के घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आग और भड़क उठी।

समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, टला बड़ा हादसा


आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि अग्निशमन वाहन समय पर नहीं पहुंचता, तो आसपास के कई गांव इसकी चपेट में आ सकते थे।

गांववालों ने जताया आभार


पीड़ित परिवारों का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे वे पूरी तरह बेघर हो गए हैं। हालांकि, ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और फायर ब्रिगेड टीम को धन्यवाद दिया, जिन्होंने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया और बड़े नुकसान को टाल दिया।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।