मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : किसान मजदूर सम्मान न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस, रामभवन शुक्ल को मिली जिम्मेदारी

बस्ती, 04 दिसम्बर। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस की ओर से किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन सुखपाल सिंह खैहरा के निर्देशन में उ.प्र. कांग्रेस के साथ मिलकर किसान मजदूर सम्मान न्याय पदयात्रा निकाली जाये…

बस्ती न्यूज़ : किसान मजदूर सम्मान न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस, रामभवन शुक्ल को मिली जिम्मेदारी
बस्ती न्यूज़ : किसान मजदूर सम्मान न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस, रामभवन शुक्ल को मिली जिम्मेदारी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती, 04 दिसम्बर। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस की ओर से किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन सुखपाल सिंह खैहरा के निर्देशन में उ.प्र. कांग्रेस के साथ मिलकर किसान मजदूर सम्मान न्याय पदयात्रा निकाली जायेगी।


यात्रा को सफल बनाने के लिये वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक रामभवन शुक्ल को बस्ती जनपद का संयोजक तथा देवीपाटन मंडल का समन्वयक नियुक्त किया गया है।


कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्ररणा से निकाली जा रही पदयात्रा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का भ्रमण करेगी।


इस दौरान किसानों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठेंगे और समस्याओं के निस्तारण हेतु पुख्ता रणनीति तैयार करी जायेगी।


इसी सिलसिले में किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों की लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की बैठक में शामिल होकर लौटे रामभवन शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और नेता प्रतिपक्ष ने देशभर के किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुये यह व्यापक रणनीति तैयार की है।


पदयात्रा के माध्यम से लाखों किसान न केवल कांग्रेस पार्टी से जुड़कर न्याय की आवाज को बुलंद करेंगे बल्कि कांग्रेस पार्टी को भी मजबूत करेंगे।


किसान नेता ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारें किसानों की समस्या को लेकर बिलकुल गंभीर नही है।


जो किसान धरती का सीना चीरकर 140 करोड़ देशवासियों के लिये अन्न उगा सकता है वह वक्त आने पर अपने अधिकारों के लिये जान की बाजी भी लगा सकता है।


नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक जननायक के रूप में देश की आवाज बन चुके हैं। कांग्रेस नेता ने कहा पदयात्रा से किसानों की समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।