मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ :जनता की समस्याओं का समाधान करना हम सबके लिए सर्वाेपरि-जिलाधिकारी

बस्ती - जनता की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण संभव हो सकेइस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन विधायक हर्रैया अजय…

बस्ती न्यूज़ :जनता की समस्याओं का समाधान करना हम सबके लिए सर्वाेपरि-जिलाधिकारी
बस्ती न्यूज़ :जनता की समस्याओं का समाधान करना हम सबके लिए सर्वाेपरि-जिलाधिकारी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती - जनता की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण संभव हो सके

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन विधायक हर्रैया अजय सिंह एवं जिलाधिकारी रवीश  गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील हर्रैया के सभागार में किया गया।

जिलाधिकारी ने समस्याओं को बहुत ही गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत मौके पर ही उनका निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालयों में आता है, इसलिए जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वाेपरि है।

जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद सम्बंधित जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा जिन शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका है, संबंधित विभाग के अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जन-शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में समय व गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने प्रार्थना पत्रों की सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है

कि विभाग से संबंधित शिकायतों को गम्भीरता से सुने और त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 76 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 9 शिकायतों का जिलाधिकारी के माध्यम से मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व के 32, विकास के 09, पुलिस के 14, गन्ना के 08, विद्युत के 05, पूर्ति के 02 तथा अन्य के 06 प्रार्थना पत्र है।

संपूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डॉ. आर.एस. दुबे, जिला विकास अधिकारी अजय सिंह, उपजिलाधिकारी विनोद पांडेय, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, डीपीआरओ रतन कुमार, डीएसओ सत्यवीर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, तहसीलदार सहित जिला स्तरीय आधिकारीगण उपस्थित रहें।

जनता की समस्याओं का समाधान करना हम सबके लिए सर्वाेपरि-जिलाधिकारी

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।