मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने पी.एम.श्री. कम्पो. उच्च प्राथमिक विद्यालय परसा जागीर का आकस्मिक निरीक्षण किया

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने पी.एम.श्री. कम्पो. उच्च प्राथमिक विद्यालय परसा जागीर का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि गत निरीक्षण के सापेक्ष बहुत सुधार है एवं प्रथम दृष्टया गुणवत्…

बस्ती न्यूज़ : जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने पी.एम.श्री. कम्पो. उच्च प्राथमिक विद्यालय परसा जागीर का आकस्मिक निरीक्षण किया
बस्ती न्यूज़ : जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने पी.एम.श्री. कम्पो. उच्च प्राथमिक विद्यालय परसा जागीर का आकस्मिक निरीक्षण किया — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने पी.एम.श्री. कम्पो. उच्च प्राथमिक विद्यालय परसा जागीर का आकस्मिक निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि गत निरीक्षण के सापेक्ष बहुत सुधार है एवं प्रथम दृष्टया गुणवत्ता बहुत सही है तथा निर्माण कार्य पूर्णता के निकट है।


उन्होने देखा कि विद्यालय के द्वारा पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाओं का वास्तविक प्रयोग बखूबी किया जा रहा है तथा छात्रों से सामान्य गणित एवं सामान्य ज्ञान पर प्रश्न पूछे गए, तो उत्तर संतोषजनक मिला।


उन्होने मिड-डे-मील चख कर देखा और गुणवत्ता अच्छा पाया। छात्रों ने बताया कि उन्हें अतिरिक्त सामग्री जैसे दूध, फल एवं चिक्की समय से प्राप्त हो रही है।


प्रधानाचार्य एवं उनके अभियन्ता के रूप में क्वालिफाइड सहायक अध्यापक (जो कि स्मार्ट क्लास के संचालन में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं) की प्रशंसा की गई।


उन्होने देखा कि विद्यालय परिसर की इण्टरलाकिंग खराब है। इस स्थिति पर खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया


कि इसे ठीक करवाने का आगणन बनवा कर नियमानुसार पूर्ण करवाएँ। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।