मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti news: चमनगंज चौराहा पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिवार में शोक की लहर

कलवारी– कलवारी थाना क्षेत्र के चमनगंज चौराहा के पास आज दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत परसाँव के राजस्व ग्राम विशुनपुरा निवासी र…

Basti news: चमनगंज चौराहा पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिवार में शोक की लहर
Basti news: चमनगंज चौराहा पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिवार में शोक की लहर | फ़ोटो: TVL News

कलवारी– कलवारी थाना क्षेत्र के चमनगंज चौराहा के पास आज दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत परसाँव के राजस्व ग्राम विशुनपुरा निवासी राम उजागिर (65-70 वर्ष) पुत्र भगेलू के रूप में हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम उजागिर किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। तभी चमनगंज चौराहा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


पुलिस ने किया ट्रक जब्त
घटना की सूचना मिलते ही कलवारी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


स्थानीय लोगों में आक्रोश
स्थानीय लोगों का कहना है कि चमनगंज चौराहा पर अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों देखे जा रहे हैं।

राम उजागिर की मौत से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।