मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ :राष्ट्रीय खो-खो अंडर-14 प्रतियोगिता में खेलेंगे जिले के पांच खिलाड़ी उपलब्धि के लिए बच्चे, शिक्षक दोनों प्रशंसा के पात्र - संजय शुक्ल

बस्ती। महाराष्ट्र में होने वाली 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खो-खो अंडर-14 प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन किया ग…

बस्ती न्यूज़ :राष्ट्रीय खो-खो अंडर-14 प्रतियोगिता में खेलेंगे जिले के पांच खिलाड़ी उपलब्धि के लिए बच्चे, शिक्षक दोनों प्रशंसा के पात्र - संजय शुक्ल
बस्ती न्यूज़ :राष्ट्रीय खो-खो अंडर-14 प्रतियोगिता में खेलेंगे जिले के पांच खिलाड़ी उपलब्धि के लिए बच्चे, शिक्षक दोनों प्रशंसा के पात्र - संजय शुक्ल — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती। महाराष्ट्र में होने वाली 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खो-खो अंडर-14 प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है।


राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है।


68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खो-खो अंडर-14 का आयोजन आगामी दस से तेरह जनवरी के बीच कोल्हापुर, महाराष्ट्र में होगा।


जिसमें बालक वर्ग प्रतियोगिता में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कोठवा भरतपुर, ब्लॉक बहादुरपुर के छात्र राजकुमार, झिनकू लाल इंटर कॉलेज कलवारी के छात्र विवेक और राज गौर का चयन हुआ है।


बालिका वर्ग में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय निपनिया विकासखंड हरैया की छात्रा संध्या और प्रियांशी का चयन हुआ है।


यह सभी बच्चे पिछले वर्षों में कई प्रतियोगिताओं में जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक खेले हैं और विजेता बने हैं।


खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर सहायक शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि हम सभी के लिए यह हर्ष का विषय है।


बच्चों ने जिस तरीके से मेहनत की है वह काबिले तारीफ है। कहा कि प्रशंसा के पात्र इन विद्यालयों के शिक्षक भी हैं


जिन्होंने बच्चों को इस काबिल बनाया। जल्द ही शिक्षकों और बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार और खण्ड शिक्षा अधिकारी हर्रैया विजय आनंद ने कहा कि बच्चे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं


इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ इन विद्यालयों के शिक्षकों का है जो दिन रात एक करके मेहनत कर रहे हैं।


शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल करें।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।