जौनपुर। थाना लाइनबाजार के राजा साहब पोखरे के समीप हुई गोलीकांड में मृतक गोपाल विश्वकर्मा निवासी जीयनपुर आजमगढ़ के परिवार को सुरक्षा व आर्थिक सहायता के लिए शुक्रवार देवदूत विश्वकर्मा सेना भारत के संस्थापक राजेश विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन चौकी इंचार्ज निखिलेश तिवारी को सौपा
कहा की गोपाल की निर्मम हत्या करना निंदनीय है।परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए
और गोपाल के परिजनो को पुलिस सुरक्षा मुहैया होना चाहिए राजेश विश्वकर्मा और जिलाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा दोपहर 12 बजे से ही पोस्ट मार्टम हाउस पर पहुंचकर सारी सुविधा उपलब्ध करवाए
और सुबह से शाम तक परिवार के साथ डटे रहे देवदूत विश्वकर्मा सेना के लोगो साथ ही डेढ़ बॉडी जिल चिकित्सा अधिकारी और co सिटी से बात कर लाश को सुरक्षित सरकारी खर्चे पर गोपाल विश्वकर्मा के घर पर पहुंचवाए
जहां गोपाल विश्वकर्मा के भाई और परिवार के अन्य लोग उपस्थित रहे और देवदूत विश्वकर्मा सेना भारत ने आश्वासन दिया
कि जनपद जौनपुर में आप की पूरी मदद की जाएगी और अपराधियों की गिरफ्तारी तक संघर्ष जारी रहेगा
विश्वकर्मा समाज पर बढ़ रहे अपराध से समाज दुखी है राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि कल पुलिस अधीक्षक महोदय जौनपुर से मुलाकात कर मामले की जानकारी और गिरफ्तारी की मांग की जाएगी
मौके पर राहुल विश्वकर्मा रामविनय विश्वकर्मा सुनील विश्वकर्मा नीरज विश्वकर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे