मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : डाक्टर की गतिविधियों से बदनाम हो रही सरकार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

जिले में भानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात चिकित्साधिकारी सचिन चौधरी की गतिविधियों से सरकार की छबि खराब हो रही है और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के दावे पर सवाल उठ रहे हैं।भारतीय जनता युवा मो…

बस्ती न्यूज़ : डाक्टर की गतिविधियों से बदनाम हो रही सरकार, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बस्ती न्यूज़ : डाक्टर की गतिविधियों से बदनाम हो रही सरकार, डीएम को सौंपा ज्ञापन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

जिले में भानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात चिकित्साधिकारी सचिन चौधरी की गतिविधियों से सरकार की छबि खराब हो रही है और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के दावे पर सवाल उठ रहे हैं।


भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने लगातार मिल रही शिकायतों का सज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान व चिकित्सक की कार्यशैली सुधारने हेतु निर्देश देने का आग्रह किया है।


अमित गुप्ता ने ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन को अवगत कराया कि सीएचसी भानपुर में मेडिकल अफसर के द्वारा बाहरी दवाइयां धड़ल्ले से लिखी जा रही हैं। जानकारी मिली है कि गांव देहात की गरीब असहाय जनता इलाज का खर्च उठाने में सक्षम नही है।


इससे सरकार की छबि खराब हो रही है और गरीब असहाय लोग कर्जदार हो रहे हैं। इतना ही नही यहां तैनात मेडिकल अफसर डा. सचिन कुमार के रात्रि निवास न करने से आकस्मिक सेवायें बाधित रहती हैं।


लेकिन डाक्टर के खिलाफ कोई कार्यवाही न होने से वह निडर होकर स्वास्थ्य सेवाओं का मजाक उड़ा रहे हैं। पता चला है डाक्टर दिन में अनाधिकृत तरीके से धन उगाही करते हैं और रात्रि में अस्पताल में निवास करने की बजाय जिला मुख्यालय चले आते हैं।


उनका सारा ध्यान निजी अस्पताल खड़ा करने में लगा है। इससे पहले की जनाक्रोश सामने आये डाक्टर के विरूद्ध कार्यवाही बेहद जरूरी है। भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा डाथ्टर सचिन चौधरी का दवा की सांठगांठ प्रकाश में आ रहा है।


उन्हे अनैतिक लाभ पहुचाने के इरादे से वे बाहर की दवाइयों परचों पर धड़ल्ले से लिख रहे हैं। इस रोक लगाया जाना जरूरी है। उन्होने यह भी कहा कि कार्यवाही न होने पर प्रकरण को उच्च स्तर पर ले जायेंगे। 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।