मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : ग्राम प्रधान ने पुत्र, पुत्री को बना दिया मनरेगा मजदूर: शिकायत कर्ता को मिली जान से मारने की धमकी

ग्राम पंचायत बनगवंा प्रथम बस्ती सदर विकास खण्ड के ग्राम प्रधान विद्यावती देवी पत्नी राम बुझारत द्वारा अपने पुत्र विकास चौधरी और पुत्री पूजा चौधरी के नाम पर मनरेगा जाब कार्ड बनवाकर सरकारी धन के दुरूपय…

बस्ती न्यूज़ : ग्राम प्रधान ने पुत्र, पुत्री को बना दिया मनरेगा मजदूर: शिकायत कर्ता को मिली जान से मारने की धमकी
बस्ती न्यूज़ : ग्राम प्रधान ने पुत्र, पुत्री को बना दिया मनरेगा मजदूर: शिकायत कर्ता को मिली जान से मारने की धमकी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News



ग्राम पंचायत बनगवंा प्रथम बस्ती सदर विकास खण्ड के  ग्राम प्रधान विद्यावती देवी पत्नी राम बुझारत द्वारा अपने पुत्र विकास  चौधरी और पुत्री पूजा चौधरी के नाम पर मनरेगा जाब कार्ड बनवाकर सरकारी धन के दुरूपयोग का मामला सामने आया है। बायपोखर निवासी दयाराम पुत्री बद्री प्रसाद ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी के साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने और सरकारी   धन का लगभग एक लाख 5 हजार रूपये की रिकबरी कराकर कानूनी कार्यवाही किये जाने की माग किया है।


दयाराम पुत्री बद्री प्रसाद  ने ग्राम पंचायत में कराये जा रहे खण्डजा, नाली निर्माण आदि का भी भौतिक जांच कराये जाने का आग्रह  विभागीय अधिकारियो से किया है।  दयाराम ने पत्र में कहा है कि ग्राम प्रधान की पुत्री पूजा चौधरी का विवाह लगभग 8 वर्ष पूर्व हो गया और वह अपोलो विद्यालय मिश्रौलिया में  अध्यापिका भी है। इसके बावजूद वह मनरेगा जाब कार्ड से धन निकासी कर रही है। दयाराम द्वारा शिकायत किये जाने से ग्राम प्रधान नाराज है। विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई भी नहीं की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ग्राम प्रधान के पुत्र विकास चौधरी द्वारा दयाराम को मारने पीटने के साथ पूर्व में ही धमकियां दी गई हैं जिसकी शिकायत उसने पुलिस अधीक्षक से किया था किन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। दयाराम ने अधिकारियों से मांग किया है कि मामलों की उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ ही प्रभावी कार्यवाही कर धन की रिकबरी कराते हुये उसके जान माल की रक्षा कराया जाय।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।