मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : महादेवा विधानसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र का भव्य स्वागत

महादेवा विधानसभा के भ्रमण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने गगनचुंबी नारों के साथ उन्हें…

बस्ती न्यूज़ : महादेवा विधानसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र का भव्य स्वागत
बस्ती न्यूज़ : महादेवा विधानसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र का भव्य स्वागत — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

महादेवा विधानसभा के भ्रमण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने गगनचुंबी नारों के साथ उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया, जिससे माहौल पूरी तरह भाजपा मय हो गया।


कार्यक्रम के संयोजक अमृत कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महादेवा विधानसभा की प्रारंभिक सीमा बेलाडी से लेकर नगर बाजार, बेईली, कुसौरा, कलवारी, चकदहा, पाऊ, गायघाट, कुदरहा, लालगंज, बानपुर, देईसाड़, मथौली, बनकटी, महादेवा, बोकनार, हलुआपार, पाकरडाड़, महसो और सोनूपार तक जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। प्रत्येक स्थान पर कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था।


इस भव्य आयोजन से स्पष्ट हो गया कि महादेवा विधानसभा में भाजपा की जड़ें और भी मजबूत हो रही हैं और कार्यकर्ताओं का जोश व समर्पण पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत कर रहा है।


अपने स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने और अंत्योदय के सपने को साकार करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने अपने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत पर निर्भर करती है।


कार्यक्रम में पूर्व विधायक रवि सोनकर, ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे, राकेश श्रीवास्तव, अरविन्द पाल, बाल कृष्ण तिवारी, केके दुबे, रघुनाथ सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, सुरेन्द्र तिवारी, अभिषेक कुमार, शैलेन्द्र दुबे, ब्रहमदेव यादव, दिलीप पाण्डेय, महंत पाल, विश्वजीत पाल, विजयभान सिंह, संजय चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरी, अंकित पाण्डेय, वेद प्रकाश त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ल, सुनील सिंह, रवि तिवारी, श्रुति अग्रहरी, प्रेम प्रकाश चौधरी, पिन्टू सोनकर, रमेश चक्रवर्ती समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।