पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पति घर से फरार हो गया है। पति पर दहेज हत्या का आरोप लगा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।
मामला बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव की है। विवाहिता संगीता गोस्वामी (24 वर्ष) का शव गुरुवार की सुबह उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
मायके वालों का आरोप है कि उसके पति ने दहेज के लालच में गला दबा करके हत्या कर दी।
सीओ हरैया संजय सिंह, थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। वहीं दूसरी ओर गांव के लोगों की चर्चा पर विश्वास करें तो पूरी घटना पारिवारिक कलह के चलते घटित होना बताया जा रहा है।
कई दिनों से पति-पत्नी के बीच में विवाद चल रहा था।
संगीता की मौत की असली वजह क्या है? यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी
लेकिन संगीता के मायका पक्ष की ओर से उसके पति व अन्य लोगों पर दहेज की लालच में हत्या करने का आरोप लगाया गया है।