Basti news: जनपद में हरियाली के लिए चुनौती बनी अबैध आरा मशीनें
बस्ती: जनपद के रामनगर , हर्रैया व बस्ती सदर रेंज में अबैध आरा मशीनों के संचालन व हरे पेड़ों के कटान की स्थिति भयावह व चिन्तनीय बनी हुई है और जिम्मेदारों की उदासीनता से पर्यावरणीय असंतुलन का खतरा भी व…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें6 बार पढ़ा गया
Basti news: जनपद में हरियाली के लिए चुनौती बनी अबैध आरा मशीनें | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: जनपद के रामनगर , हर्रैया व बस्ती सदर रेंज में अबैध आरा मशीनों के संचालन व हरे पेड़ों के कटान की स्थिति भयावह व चिन्तनीय बनी हुई है और जिम्मेदारों की उदासीनता से पर्यावरणीय असंतुलन का खतरा भी व्याप्त है ।
प्राप्त समाचार के अनुसार जहाँ एक ओर वन विभाग के अधिकारियों को उनकी जाँच में " आल इज वेल दिखता है वहीं जनपद के रामनगर , हर्रैया व बस्ती सदर रेंज में अबैध आरा मशीनों के संचालन व हरे पेड़ों के कटान की जमीनी हकीकत भयावह व चिन्तनीय बनी हुई है । यदि जिम्मेदारों के रवैये में बदलाव नहीं आया तो प्राकृतिक असंतुलन की स्थिति उत्पन्न होने से कोई रोक नहीं पायेगा । नियम विरुद्ध हरे पेड़ो के कटान से जहाँ एक ओर पारिस्थितिकीय बदलाव हो रहा है वहीं दूसरी ओर विभाग व सरकार को लाखों का चूना भी लग रहा है । नाम न छापने की शर्त पर कुछ विभागीय लोगों ने ही बताया कि प्रतिमाह प्रति रेंज निर्धारित कमीशन जिले पर भेजना रहता है जिसके कारण कार्यवाही पर विभागीय अधिकारी मौन रहते हैं ।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।