मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

जानें किस ब्लॉकबस्टर फिल्म के म्यूजिक को कंपोज करने में संजय लीला भंसाली और इस्माइल दरबार को लगे थे ढाई साल!

भारत के बेहतरीन फिल्मकारों में से एक, संजय लीला भंसाली ने अपनी खास सोच और शानदार कहानी कहने की कला से हमें अद्भुत सिनेमा दिया है। उन्होंने दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर मास्टरपीस बनाए हैं, और अपनी…

जानें किस ब्लॉकबस्टर फिल्म के म्यूजिक को कंपोज करने में संजय लीला भंसाली और इस्माइल दरबार को लगे थे ढाई साल!
जानें किस ब्लॉकबस्टर फिल्म के म्यूजिक को कंपोज करने में संजय लीला भंसाली और इस्माइल दरबार को लगे थे ढाई साल! | फ़ोटो: TVL News

भारत के बेहतरीन फिल्मकारों में से एक, संजय लीला भंसाली ने अपनी खास सोच और शानदार कहानी कहने की कला से हमें अद्भुत सिनेमा दिया है। उन्होंने दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर मास्टरपीस बनाए हैं, और अपनी कहानियों को म्यूजिक के साथ इस तरह जोड़ा है, जो फिल्म की आत्मा को और भी खास बना देता है। वह हमेशा अपनी फिल्मों के म्यूजिक के प्रति गहरी रुचि रखते हैं, इस हद तक कि वह खुद म्यूजिक कंपोज हैं और हर छोटे से छोटे पहलू पर बारीकी से ध्यान देते हैं ताकि परफेक्शन हासिल कर सकें। इसका एक बेहतरीन उदाहरण है देवदास का म्यूजिक, जिसे उन्होंने म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के साथ मिलकर दो ढाई साल में तैयार किया था।


संजय लीला भंसाली की 2002 की पीरियड रोमांटिक ड्रामा, जिसमें शाहरुख़ ख़ान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में थीं, भारतीय सिनेमा की बेहतरीन क्रिएशन्स में से एक मानी जाती है। फिल्म अपनी भव्यता, भंसाली के शानदार डायरेक्शन और कास्ट की बेहतरीन परफॉर्मेंस से दिल जीत चुकी है, लेकिन इसका म्यूजिक आज भी एक अहम एलिमेंट के रूप में सामने आता है। दिलचस्प बात यह है कि भंसाली और इस्माइल दरबार ने इस मास्टरपीस का म्यूजिक तैयार करने में दो ढाई साल लगाए थे। फिल्म ने खुद को साबित किया और चार नेशनल अवॉर्ड्स जीते, जिनमें 2003 में "बैरी पिया" के लिए श्रेया घोषाल को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड शामिल है।


देवदास का म्यूजिक फिल्म की जान था। "डोला रे", "मार डाला", "बैरी पिया", "सिलसिला ये चाहत का", और "चलाक चलाक" जैसे हर एक गाने ने अपनी खूबसूरत धुनों, कविता जैसी बोलों और शानदार पिक्चुराइज़ेशन से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली। इन गानों में संजय लीला भंसाली की अनोखी भव्यता और सुंदरता देखने मिलती है।


SLB की अगली फिल्म लव एंड वॉर को लेकर उत्साह और बढ़ रहा है। संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, और विकी कौशल के साथ इस बेहतरीन जोड़ी का पर्दे पर देखने का इंतजार काफी रोमांचक है। यह फिल्म 20 मार्च, 2026 को रिलीज़ होगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 17 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।