Basti news: करणी सेना ने सौंपा ज्ञापनः डायग्नोस्टिक पैथालोजी सेण्टर के जांच की मांग
बस्ती: शनिवार को करणी सेना के प्रदेश सचिव एवं बस्ती मण्डल प्रभारी समर प्रताप सिंह के साथ पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि सामुदायिक स्…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
Basti news: करणी सेना ने सौंपा ज्ञापनः डायग्नोस्टिक पैथालोजी सेण्टर के जांच की मांग | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: शनिवार को करणी सेना के प्रदेश सचिव एवं बस्ती मण्डल प्रभारी समर प्रताप सिंह के साथ पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानपुर के गेट के बाहर चलाये जा रहे सांई डायग्नोस्टिक सेण्टर और पैथालोजी सेण्टर की जांच कराकर समुचित कार्यवाही की जाय।
ज्ञापन देने के बाद समर प्रताप सिंह ने बताया कि सांई डायग्नोस्टिक सेण्टर और पैथालोजी सेण्टर की भूमिका संदिग्ध है। यहां कोई डाक्टर नहीं दिखायी पड़ता और गैर प्रशिक्षित लोग रिपोर्ट देकर मरीजों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होने यह भी आशंका व्यक्त किया कि प्रतिबंध के बावजूद यहां भू्रण परीक्षण भी कर दिया जाता है। संचालक के दबाव प्रभाव के कारण लोग चुप रहते हैं। मांग किया कि सांई डायग्नोस्टिक सेण्टर और पैथालोजी में चिकित्सक, तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की योग्यता और पंजीकरण आदि की सघन जांच मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा कराया जाय जिससे सच सामने आ सके।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से सोनू सिंह और करणीसेना के पदाधिकारी शामिल रहे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।