मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti news: नगर पंचायत बनकटी में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में कर रहे है देरी

बस्ती जिले के बनकटी नगर पंचायत में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक परिवार को अपने पुत्र की मृत्यु के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए काफी संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है।पीड़ित पराग…

Basti news: नगर पंचायत बनकटी में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में कर रहे है देरी
Basti news: नगर पंचायत बनकटी में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में कर रहे है देरी | फ़ोटो: TVL News

बस्ती जिले के बनकटी नगर पंचायत में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक परिवार को अपने पुत्र की मृत्यु के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए काफी संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ित पराग जो अपने पुत्र विमल की असामयिक मृत्यु से गहरे सदमे में हैं, पिछले कई दिनों से नगर पंचायत कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।


13 नवंबर, 2024 को एक सड़क दुर्घटना में विमल की मृत्यु हो गई थी, और परिवार को अब मृत्यु प्रमाण पत्र की सख्त आवश्यकता है।

मृतक के पिता पराग का कहना है कि वे कई बार नगर पंचायत कार्यालय गए लेकिन अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा हर बार उन्हें टाल बट्टा पढ़ा दिया जाता  हैं।


उन्होंने बताया कि इस देरी के कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मृत्यु प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है

जिसकी आवश्यकता संपत्ति के उत्तराधिकार, बीमा दावों और अन्य सरकारी प्रक्रियाओं के लिए होती है।


इस मामले में नगर पंचायत के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है।

पराग का आरोप है कि उनकी  व्यथा को सुनने वाला कोई नहीं है।

स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है।और उनका भी  कहना है कि नगर पंचायत में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं।

पीड़ित पराग अपने पुत्र के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए तहसील दिवस में भी इस मामले को पेस किया है


यह देखना होगा कि इस परिवार को कब तक न्याय मिलता है और क्या नगर पंचायत इस मामले में कोई कार्रवाई करती है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।