Basti news: पट्टे की जमीन पर दंबगों का कब्जा, एकतरफा कार्यवाही कर रही दुबौलिया पुलिस दुबौलिया पुलिस पर दंबगों को संरक्षण देने का आरोप
बस्ती: दुबौलिया थाना क्षेत्र के समोड़ा गांव में दबंगई का ये आलम है कि गरीब परिवार भयभीत होकर न्याय के लिये अधिकारियों की चौखट पर मत्था टेकने को मजबूर है। दरअसल गांव निवासी रामकरन पुत्र बुधराम के नाम स…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें3 बार पढ़ा गया
Basti news: पट्टे की जमीन पर दंबगों का कब्जा, एकतरफा कार्यवाही कर रही दुबौलिया पुलिस दुबौलिया पुलिस पर दंबगों को संरक्षण देने का आरोप | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: दुबौलिया थाना क्षेत्र के समोड़ा गांव में दबंगई का ये आलम है कि गरीब परिवार भयभीत होकर न्याय के लिये अधिकारियों की चौखट पर मत्था टेकने को मजबूर है। दरअसल गांव निवासी रामकरन पुत्र बुधराम के नाम से गाटा 45 में 10 धुर आवासीय पट्टा है। इसी से सटे रामधीरज पुत्र बुधराम की भी 20 धुर पट्टे की जमीन है। रामकरन बुजुर्ग, बीमार और असहाय हैं। रामकरन का कहना है कि 12 जनवरी को रामधीरज आदि उनके हिस्से की पट्टे की जमीन पर सीमेंट की सीट लगाकर कब्जा करने लगे।
पत्नी, बेटी ने मना किया तो उसे बाल पकड़कर मारा पीटा और भद्दी गालिंया दी। 112 नम्बर पर काल किया गया, पुलिस आई। मां बेटी को थाने बुलाया गया। घण्टों बैठाये रहे, बाद में शांतिभंग में चालान कर हरैया भेज दिया। वहां से जमानत हुई। दुबौलिया पुलिस की कार्यशैली हैरान करने वाली है। गांव के दबंग पट्टीदार गरीब असहाय परिवार की पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा कर परिवार को उजाड़ने के लिये लगातार डरा धमका रहे हैं और पुलिस एकतरफा कार्यवाही कर रही है। इससे दंबंगों को संरक्षण मिल रहा है और गरीब असहाय बुजुर्ग न्याय और सुरक्षा के लिये दर दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित रामकरन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर इंसाफ मांगा है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।