मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

Basti news: सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

बस्ती: गौर विकास खण्ड के बाघाकड़र गांव के नागरिकों ने विष्णु प्रसाद यादव के नेतृत्व में जिल ाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग किया है कि दबंगों द्वारा सरकारी जमीन गड्ढे को पाटकर कब्जा क…

Basti news: सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Basti news: सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग, सौंपा ज्ञापन | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: गौर विकास खण्ड के बाघाकड़र गांव के नागरिकों ने विष्णु प्रसाद यादव के नेतृत्व में जिल ाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग किया है कि  दबंगों द्वारा सरकारी जमीन गड्ढे को पाटकर कब्जा कर लेने के मामले में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई कर अवैध कब्जा हटवाया जाय।


जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया है कि बाघाकड़र गांव में गाटा संख्या 493 रक्वा 0.0380 हेक्टेयर एवं गाटा संख्या 493 स रकवा 0.060 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में गड्ढे के रूप में दर्ज है। इस पर गांव के ही श्रीराम पुत्र पण्डोही, हनुमान प्रसाद पुत्र सीताराम, रामकिशोर पुत्र लक्ष्मन आदि ने सरकारी जमीन गड्ढे को पाटकर चरन, घारी, शौचालय आदि बनवा लिया है। इससे बरसात के दिनों में गांव के लोगों का पानी गड्ढे मंें नहीं जा पा रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मांग किया कि सरकारी जमीन से अवैध कब्जे को हटवाया जाय।


पत्र सौंपने के दौरान मुख्य रूप से विक्रम गौतम एडवोकेट, छोटेलाल, मूलचन्द आजाद, कन्हैया, राजकुमार, मनीष, विजय बहादुर, बसन्त लाल, बाबूलाल, विकास कुमार, राहुल कुमार, दिवाकर, श्री प्रकाश, राधेश्याम पिन्टू, बुधिराम, रामजग, मुन्नीलाल, यदुराम, राजित राम, राजमन, रामनवल, भरतराम, रामनाथ, राम औतार, राम कलेश, राजेन्द्र प्रसाद, रामशरन, दिनेश, राम सागर, राम दयाल आदि उपस्थित रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 17 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।