मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ :नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के हरैया विधानसभा के विक्रमजोत में शनिवार को प्रथम आगमन पर जिला पंचायत सदस्य विक्रमजोत प्रथम आदित्य प्रताप पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों लोगों ने फूलडीह…

बस्ती न्यूज़ :नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
बस्ती न्यूज़ :नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के हरैया विधानसभा के विक्रमजोत में  शनिवार को प्रथम आगमन पर जिला पंचायत सदस्य विक्रमजोत प्रथम आदित्य प्रताप पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों लोगों ने फूलडीह स्थित यश ग्रुप कार्यालय पर भव्य स्वागत किया।


जिलाध्यक्ष का काफिला जैसे ही विधानसभा के फूलडीह स्थित यश ग्रुप कार्यालय पर पहुंचा कार्यकर्ताओं ने जोश से उनका भव्य स्वागत किया और फूलमालाओं से लाद दिया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि वह हमेशा भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं के इस जोश और उत्साह के अपार समर्थन से अभीभूत होकर सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत होकर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की सफलता की नींव रखनी है। आदित्य प्रताप पाण्डेय ने कहा कि हम सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बेहतर ढंग से काम करेंगे और पुनः 2027 में भाजपा की सरकार बनाने में पूरी ताकत लगा देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से जनता काफी खुश है इसलिए पूर्ण विश्वास है कि पुनः 2027 में भाजपा की सरकार अवश्य बनेगी।


स्वागत के दौरान मुख्य रूप से भानु सिंह, अनादि मिश्रा, दीपक पाण्डेय, रजनीश मिश्रा, शिव कुमार गुप्ता, सुनील मौर्य,र मेश दुबे, हाकिम तिवारी, वीरेंद्र यादव, रघुनायक शुक्ल, पप्पू मिश्रा, प्रिंस पाण्डेय, नवनीत शुक्ला, राम भवन यादव सहित हजारों लोग मौजूद रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।