मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti news: पैकोलिया थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति फरार

बस्ती: जिले में पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पति घर से फरार हो गया है। पति पर दहेज हत्या का आरोप लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।मामला…

Basti news: पैकोलिया थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति फरार
Basti news: पैकोलिया थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति फरार | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: जिले में पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पति घर से फरार हो गया है। पति पर दहेज हत्या का आरोप लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर  आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।


मामला बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव की है। विवाहिता संगीता गोस्वामी (24 वर्ष) का शव गुरुवार की सुबह उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।


मायके वालों का आरोप है कि उसके पति ने दहेज के लालच में गला दबा करके हत्या कर दी। सीओ हरैया संजय सिंह, थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। वहीं दूसरी ओर गांव के लोगों की चर्चा पर विश्वास करें तो पूरी घटना पारिवारिक कलह के चलते घटित होना बताया जा रहा है। कई दिनों से पति-पत्नी के बीच में विवाद चल रहा था। संगीता की मौत की असली वजह क्या है? यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी लेकिन संगीता के मायका पक्ष की ओर से उसके पति व अन्य लोगों पर दहेज की लालच में हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।