जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट में ’’अलीगढ़ महोत्सव’’ की रूपरेखा निर्धारित किए जाने के संबन्ध में प्रदर्शनी कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक आहूत की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष अलीगढ़ प्रदर्शनी का आयोजन 01 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक पूर्ण भव्यता एवं परम्परागत कार्यक्रमों के माध्यम से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनमानस के शिक्षाप्रद एवं स्वस्थ मनोरंजन के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में विभिन्न प्रकार की समितियों का गठन किया गया है।
खेल महोत्सव के तहत खेलों का आयोजन महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम समेत नुमाइश परिसर में भी किया जाएगा।
विगत वर्षों की भांति ही शिविर, शिल्प ग्राम एवं कृषि कक्ष के मध्य स्थापित होंगे। उन्होंने प्रदर्शनी में लगने वाले खान-पान की दुकानों,
स्टॉलों एवं होटलों से निकलने वाले अवशेष का समुचित निपटान करने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि प्रदर्शनी अवधि में नुमाइश परिसर एवं आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।
बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी नगर एवं प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी अमित कुमार भट्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, नगर आयुक्त विनोद कुमार,
एडीएम वित्त मीनू राणा, एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह, उप निदेशक कृषि यशराज सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि संजीव पुष्कर, डीएसओ अभिनव सिंह अन्य अधिकारीगण समेत नुमाइश
कार्यकारिणी सदस्य डा0 मुदस्सिर अली,, डा० राकेश सक्सैना, विष्णु कुमार बन्टी, पंकज धीरज, मुबीन खान, अहमद सईद सिद्दीकी, गयाप्रसाद गिर्राज, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।