मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti news: एसपी अभिनन्दन के निर्देश पर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 3 गौ तस्करो को किया गिरफ्तार

पुरानी SO महेश सिंह और वाल्टरगंज SO उमाशंकर त्रिपाठी, SO गौर गजेंद्र प्रताप सिंह की संयुक्त टीम की बदमाशों से हुई मुठभेड़।मुठभेड़ मे मे SO पुरानी बस्ती महेश सिंह के बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी बाल बा…

Basti news: एसपी अभिनन्दन के निर्देश पर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 3 गौ तस्करो को किया गिरफ्तार
Basti news: एसपी अभिनन्दन के निर्देश पर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 3 गौ तस्करो को किया गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

पुरानी SO महेश सिंह और वाल्टरगंज SO उमाशंकर त्रिपाठी, SO गौर गजेंद्र प्रताप सिंह की संयुक्त टीम की बदमाशों से हुई मुठभेड़।

मुठभेड़ मे मे SO पुरानी बस्ती महेश सिंह के बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी बाल बाल बचे महेश सिंह। एसपी अभिनन्दन के निर्देश पर जनपदीय नाकाबंदी/ गौ तस्करी के विरुद्ध  चलाये जा रहे अभियान मे रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को मिली थी सूचना।


थाना गौर पर सूचना प्राप्ति हुई कि एक पिकअप से कुछ गौवंश को कहीं ले जाया जा रहा है। जिस पर थाना गौर पुलिस द्वारा उक्त पिकअप का पीछा किया गया। ज़ब  थाना वाल्टरगंज क्षेत्रान्तर्गत होते हुए थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के पाण्डेय पाण्डेय बाजार होते हुए आगे की तरफ बढ़े थे। कि थाना पुरानी बस्ती पुलिस, थाना गौर पुलिस व थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही मे हुई मुठभेड़।


बस्ती जिले के थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र  सबदेईंया कला के पास भाग रहे गौ तस्करों द्वारा पुलिस टीम की हुई मुठभेड़। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौ - तस्कर-असीम निवासी बांगला आज़ादपुर थाना कोतवाली जिला रामपुर के पैर मे लगी गोली हुआ गिरफ्तार। मुठभेड के दौरान गौ -तस्कर राजेश निषाद मोहम्मदपुर कटहर थाना खलीलाबाद जिला संत कबीर नगर के पैर मे लगी गोली हुआ गिरफ्तार।


गौ - तस्कर अब्दुल रहीम पुत्र हजरत अली निवासी ग्राम कुच्चा पिपरा थाना पटेहरवा जनपद कुशीनगर के दोनों पैर मे लगी गोली हुआ घायल।

पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 6 गौवंश, एक पिकअप, 2 अवैध कट्टा, 2 ज़िंदा, 2 खोखा कारतूस किया बरामद।

घायल बदमाशों को बस्ती जिले के जिला अस्पताल मे कराया गया भर्ती उपचार जारी।


मुठभेड़ मे पुरानी बस्ती थाना के SSI अख़लाक़ अहमद, SI शैलेंद्र शुक्ला, हेड कांस्टेबल फायनाथ भास्कर, हेड कांस्टेबल राकेश यादव, कृष्ण मोहन सहित अन्य रहे शामिल।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।