मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Basti news: 20 लाख चोरी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक बड़ी खबर सामने आई यहां परसरामपुर थाना की पुलिस ने 20 लाख की चोरी का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को अरेस्ट किया है, श्रृंगनारी गांव में बीते 14 जनवरी को 20 लाख…

Basti news: 20 लाख चोरी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Basti news: 20 लाख चोरी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक बड़ी खबर सामने आई यहां परसरामपुर थाना की पुलिस ने 20 लाख की चोरी का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को अरेस्ट किया है, श्रृंगनारी गांव में बीते 14 जनवरी को 20 लाख के जेवर और नगदी चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अभियुक्त सरवन कुमार मौर्या को अरेस्ट किया है, पकड़ा गया अभियुक्त लखीमपुर खीरी जनपद का रहने वाला है।


बीते 14 जनवरी को रामजनक वर्मा ने थाने पर तहरीर देकर 20 लाख के जेवर और नगदी की चोरी के सूचना दी थी, राम जनक वर्मा की सीमेंट और सरिया की दुकान है, उन्होंने तहरीर देकर बताया कि उनकी अलमारी तोड़ कर 20 लाख की नगदी और जेवर चोरी हुए हैं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की, रामजनक वर्मा ने तहरीर में बताया कि उनके मैरेज हाल में सरवन कुमार मौर्या काम करता है वही घर के अंदर आता जाता था, पुलिस ने जब सरवन की तलाश शुरू की तो लखीमपुर खीरी के सरवाल गांव में उस को पकड़ा, पूछतांछ में उसने चोरी का जुर्म कुबूल कर लिया, उस के घर से चोरी की नगदी समेत 20 लाख के चोरी के जेवरात पुलिस ने बरामद किया, पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ BNS की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


एसपी अभिनंदन ने बताया कि अभियुक्त सरवन को अरेस्ट कर लिया गया है, उस के पास से चोरी के जेवर और 1 लाख 2 हजार नगदी बरामद की गई है, पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।