मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti news: गनेशपुर नगर पंचायत में बनेगा ओपेन जिम, स्टडी सेन्टर: बोर्ड की बैठक में हुआ विमर्श

बस्ती: शनिवार को गनेशपुर नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक अध्यक्ष सोनमती चौधरी की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति आदि बिन्दुओें पर विचार कर महत्व…

Basti news: गनेशपुर नगर पंचायत में बनेगा ओपेन जिम, स्टडी सेन्टर: बोर्ड की बैठक में हुआ विमर्श
Basti news: गनेशपुर नगर पंचायत में बनेगा ओपेन जिम, स्टडी सेन्टर: बोर्ड की बैठक में हुआ विमर्श | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: शनिवार को गनेशपुर नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक अध्यक्ष सोनमती चौधरी की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति आदि बिन्दुओें पर विचार कर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। नगर  पंचायत में पार्क और ओपेन जिम, स्टडी सेन्टर का निर्माण कराये जाने पर सहमति बनी। अध्यक्ष सोनमती चौधरी ने कहा कि गनेशपुर नगर पंचायत को संसाधनोें से लैश करने की दिशा में निरन्तर प्रयास जारी है।


बोर्ड की बैठक के बाद पूर्व विधायक एवं गनेशपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दयाराम चौधरी ने कहा कि अध्यक्ष की ओर से गनेशपुर नगर पंचायत के समग्र विकास के लिये अनेक प्रस्ताव भेजे गये हैं। संस्तुति के बाद उसे जमीनी धरातल पर उतारा जायेगा।


अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि बोर्ड की बैठक में मुख्य रूप से सभासद रेशमा देवी, निर्मला देवी, अंकित कुमार, ब्रम्हा प्रसाद, मो. फरहान, इन्द्रजीत यादव, मो. फारूक, सुमन, गणेश कुमार, शिवनरायन, दुर्गेश, पूजा, सुनीता देवी, मधु श्रीवास्तव, मो. मुख्तार के साथ ही दुर्गा प्रसाद चौधरी, मो. आरिफ, रिकूं यादव, सोनू सिंह,  आशीष चौधरी, राजन पाण्डेय, महेन्द्र चौधरी, लालचंद चौधरी आदि उपस्थित रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।