मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : बाबा साहब की प्रतिमा उठा ले जाने के मामले में आश्वासन पर किया धरना स्थगित

बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कराये जाने, दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर शास्त्री चौक पर चल रहा धरना अतिरिक्त उप जिलाधिकारी सुनिष्ठा सिंह के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया है।कलवारी थाना क्…

बस्ती न्यूज़ : बाबा साहब की प्रतिमा उठा ले जाने के मामले में आश्वासन पर किया धरना स्थगित
बस्ती न्यूज़ : बाबा साहब की प्रतिमा उठा ले जाने के मामले में आश्वासन पर किया धरना स्थगित — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कराये जाने, दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर शास्त्री चौक पर चल रहा धरना अतिरिक्त उप जिलाधिकारी सुनिष्ठा सिंह के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया है।


कलवारी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा को कलवारी पुलिस उठा ले गयी थी और अनेक ग्रामीणों के विरूद्ध मुकदमा भी दर्ज करा दिया था।


इसे लेकर ग्रामीणों में रोष था और वे भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन के नेतृत्व में न्याय को लेकर धरना दे रहे थे।


आर.के. आरितयन ने बताया कि अतिरिक्त उप जिलाधिकारी सुनिष्ठा सिंह आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर प्रकरण का निस्तारण करा दिया जायेगा और बाबा साहब प्रतिमा को स्थापित कराने के साथ ही दर्ज मुकदमों को वापस कराने की दिशा में प्रयास कराया जायेगा।


इसी कड़ी में गौर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पतिला के पिपरा गोसाई निवासी छोटू पुत्र अछैवर को मृतक दिखाकर पेंशन बंद करा दिये जाने के मामले में सुनिष्ठा सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराकर पेंशन दिलाना शुरू कराया जायेगा।


इस आश्वासन पर धरने को स्थगित कर दिया गया।

कलवारी थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी राम केश भारती ने बताया कि कलवारी पुलिस ने बाबा साहब की प्रतिमा उठा कर ले गई और अनेक ग्रामीणों पर मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर मामला निस्तारित न हुआ तो पुनः आन्दोलन किया जायेगा।


धरने के स्थगित होने के निर्णय के दौरान मुख्य रूप से ठाकुर प्रेम नन्दबंशी, गुलजार गौतम, सुग्रीव प्रसाद चौधरी, राम सुमेर यादव, सुभावती बौद्ध,  दीपक, रामचन्दर, अमरजीत, राहुल आजाद,


रोशन लाल, मेहीलाल, प्रहलाद गौतम, कृपाशंकर चौधरी, मो. जावेद, इफाकत अली, गिरिजाशंकर यादव,  लक्ष्मी, रामरती, तेरसा, राधा गौतम, अंजू, प्रमिला गौतम, अखिलेश्वरी, सोनी भारती,  के साथ ही ग्रामीण और भारत मुक्ति मोर्चा पदाधिकारी शामिल रहे।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।