मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : ग्राम प्रधान, पत्रकार बंधु व ग्राम प्रहरी गण के साथ पीस कमेटी की मीटिंग ली गई

क्षेत्राधिकारी हरैया व प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत थाना परिसर में मेला संचालक, संभ्रांत नागरिकगण, ग्राम प्रधान, पत्रकार बंधु व ग्राम प्रहरी गण के साथ पीस क…

बस्ती न्यूज़ : ग्राम प्रधान, पत्रकार बंधु व ग्राम प्रहरी गण के साथ पीस कमेटी की मीटिंग ली गई
बस्ती न्यूज़ : ग्राम प्रधान, पत्रकार बंधु व ग्राम प्रहरी गण के साथ पीस कमेटी की मीटिंग ली गई — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


क्षेत्राधिकारी हरैया व प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत थाना परिसर में मेला संचालक, संभ्रांत नागरिकगण, ग्राम प्रधान, पत्रकार बंधु व ग्राम प्रहरी गण के साथ पीस कमेटी की मीटिंग ली गई


आज दिनांक 24.02.2025 को आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी हर्रैया श्री संजय कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया धर्मेन्द्र कुमार यादव द्वारा थाना पैकोलिया पर पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। थाने के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण की उपस्थिति में थाना क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले शिव मंदिरों पर होने वाले जलाभिषेक व मेला के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग में मेला संचालक, संभ्रांत नागरिकगण, ग्राम प्रधान, पत्रकार बंधु व ग्राम प्रहरीगण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों से उक्त त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील की गयी तथा कड़ी हिदायत दी गई की जलाभिषेक व मेले के दौरान कानून व्यवस्था को भंग करने वाले उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उपस्थित जनसमुदाय से महाशिवरात्रि के अवसर पर उनके ग्रामसभा में त्यौहार के सम्बंध में किसी प्रकार की समस्या होने के विषय में पूछा गया किसी समस्या के न होने की जानकारी दी गई। पीस कमेटी की मीटिंग के उपरान्त क्षेत्राधिकारी हर्रैया व प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया द्वारा ग्राम प्रहरियों को टॉर्च वितरण किया गया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।