मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : सुभासपा पिछडा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बच्चों में निःशुल्क जूता, मोजा, बैग का किया गया वितरण

सुभासपा पिछडा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी की अध्यक्षता में, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी एकडेगवा जनपद बस्ती में अखिल भारतीय समूह सहायता ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के तहत निः…

बस्ती न्यूज़ : सुभासपा पिछडा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बच्चों में निःशुल्क जूता, मोजा, बैग का किया गया वितरण
बस्ती न्यूज़ : सुभासपा पिछडा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बच्चों में निःशुल्क जूता, मोजा, बैग का किया गया वितरण — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


सुभासपा पिछडा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी की अध्यक्षता में, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी एकडेगवा जनपद बस्ती में अखिल भारतीय समूह सहायता ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के तहत निःशुल्क जूता, मोजा, बैग का वितरण किया गया। विद्यालय के चेयरमैन गंगा राम वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा की इस प्रकार का कार्यक्रम बच्चों का उत्साहवर्धन करते हैं।


इसके साथ ही उन्हे अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर उन्होने संस्था की ओर से किये जा रहे प्रयासों को विस्तार से साझा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शोभा प्रसाद चौहान ने कहा नौनिहालों का मनोबल जितना ऊंचा होगा परिणाम उतने ही सुखद होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राम धीरज चौधरी, राम जियावन चौधरी, पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार चौधरी, प्रधान जाता करमा संतोष चौधरी, विजय चौहान, रमेश चन्द्र वर्मा, अनिरुध्द चौधरी, सूरज गौतम, सत्य प्रकाश चौधरी व विद्यालय के सम्मानित अध्यापक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में प्रमोद चौधरी ने सभी के प्रति आभार जताया।.



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।