बस्ती- जनपद के सोनहा पुलिस ने ट्रक से डीजल चुराने वाले गिरोह के तीन चोरों को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस का कहना है कि ये लोग ट्रकों से डीजल चुराने के बाद फरार हो जाते थे.
प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया कि सड़क के किनारे खड़े ट्रक से इस गिरोह के लोग डीजल चोरी करते थे ,
जिससे गाड़ी मालिक और चालक काफी परेशान थे
देर रात में कुछ लोगों को ट्रक के पास खड़ा देखकर संदेह में गाड़ी के पास गए। ट्रक का डीजल टैंक का ढक्कन खुला हुआ था।
डीजल टैंक से लगभग 160 से 165 लीटर डीजल चोरी हो गया है।
पुलिस ने ट्रक से डीजल चुराने वाले गिरोह के तीन चोरों को गिरफ्तार किया है ।