इटावा मे मां-बेटी की ह-त्या का पुलिस ने किया खुलासा, एक महिला समेत 4 गिरफ्तार, भाई ने प्रॉपर्टी को लेकर की थी बहन और भांजी की हत्या,
इटावा पुलिस ने वादी की शिकायत पर उसकी पत्नी और बेटी की हत्या करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पकड़े गए आरोपियों ने प्रॉपर्टी को लेकर हत्या की थी।
बताते चलें कि वादी राहुल मिश्रा के सोमवार को एक प्रार्थना पत्र फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस को दिया गया था।
जिसमें वादी ने बताया था कि जिस मकान मे रह रहा है वह मकान को उसके ससुर लवकुश सिंह चौहान ने वादी की पत्नी ज्योति चौहान के नाम रजिस्ट्री बैनामा कर दिया था ।
जिस कारण वादी का साला हर्षवर्धन सिंह चौहान पुत्र लवकुश सिंह चौहान वादी व उसकी पत्नी से रंजिश रखता था।
रविवार की रात्रि समय करीब 09:30 बजे जब वह अपने लैपटाप पर काम कर रहा था, तभी वादी का साला हर्षवर्धन सिंह उसकी पत्नी एवं पुत्र अभिषेक प्रताप
तथा कृष्ण प्रताप सिंह हाथों में तमंचा लेकर आये और एकराय होकर वादी, उसकी पत्नी व बेटी पर फायरिंग कर दी जिससे उसकी पत्नी व बेटी की मृत्यु हो गयी।