Basti news: फाउंडेशन खोदते समय अचानक जमीन धंसने से पुकलैंड जमीन में फंसा
बस्ती जिले के विकास खण्ड कुदरहा स्थित ग्राम पंचायत पाऊं में हर घर जल योजना के तहत वाटर हेड टैंक के फाउंडेशन बनाने के लिए पुक़ लैंड से जमीन की खुदाई का कार्य कराया जा रहा था कि अचानक जमीन एका एक धसने…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें4 बार पढ़ा गया
Basti news: फाउंडेशन खोदते समय अचानक जमीन धंसने से पुकलैंड जमीन में फंसा | फ़ोटो: TVL News
बस्ती जिले के विकास खण्ड कुदरहा स्थित ग्राम पंचायत पाऊं में हर घर जल योजना के तहत वाटर हेड टैंक के फाउंडेशन बनाने के लिए पुक़ लैंड से जमीन की खुदाई का कार्य कराया जा रहा था कि अचानक जमीन एका एक धसने से पुक लैंड जमीन के दल दल में फस गई। जिसको निकालने के लिए बहुत प्रयास किया गया लेकिन तीसरे दिन भी नही निकाला जा सका।
विकास खण्ड कुदरहा अन्तर्गत ग्राम पंचायत पाऊं में ऐतिहासिक रामजानकी मार्ग के उत्तर मंधरपुर माइनर के बगल में हर घर तक जल पहुंचाने की योजना के तहत छः माह पहले ही बाउंड्री वॉल कराकर सोलर पैनल लगा दिया गया लेकिन पानी की टंकी का निर्माण नहीं कराया गया था। हेड टैंक का फाउंडेशन बनवाने के लिए बुधवार को पुकलैंड से खुदाई का कार्य शुरू कराया गया। कुछ समय तक खुदाई सामान्य रूप से चलता रहा लेकिन कुछ समय के बाद बाउंड्री वाल परिसर की जमीन एका एक धंस गई और दल दल में बदल गई जिसमे पुक लैंड भी धंस गया। जिसे निकालने के लिए दूसरे दिन एक किरान मगवाया गया लेकिन उसे निकालने में सफलता नहीं मिली। अंततः तीसरे दिन भी निकालने के लिए प्रयास किया गया लेकिन उसे निकालने में असफल रहे। तीसरे दिन एक और किरान मंगवाया गया अब दो किरानों की मदद से पुकलैंड को दल दल से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन तीसरे दिन भी उसे निकालने की कोई युक्ति काम नहीं आ रही है। पुकलैंड को देखने के लिए मौके पर क्षेत्र के तमाम लोगों की भीड़ जुटी हुई है।
वही जमीन धसने से बाउंड्री वॉल की दीवार एक तरफ से ढह गई है। और दूसरी तरफ की दीवार में भी दरार पड़ गई है। समाचार लिखे जाने तक पुकलैंड को निकाला नही जा सका है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 13 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।