माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ का लोकगीत 'एके मेहरी प रहल मुश्किल हो गईल' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव नित नए गानों में अपने अभिनय प्रतिभा से चार चांद लगा देती हैं। इसी कड़ी में वह अपनी कातिल अदायगी के साथ बहुत ही प्यारा गाना लेकर आई हैं, जिसे अपनी मधुर आवाज म…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ का लोकगीत 'एके मेहरी प रहल मुश्किल हो गईल' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज | फ़ोटो: TVL News
भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव नित नए गानों में अपने अभिनय प्रतिभा से चार चांद लगा देती हैं। इसी कड़ी में वह अपनी कातिल अदायगी के साथ बहुत ही प्यारा गाना लेकर आई हैं, जिसे अपनी मधुर आवाज में गाया है सिंगर खुशी कक्कड़ ने। यह भोजपुरी लोकगीत 'एके मेहरी प रहल मुश्किल हो गईल' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को खुशी कक्कड़ ने अपनी सुरीली आवाज में गा कर शमाँ बाँध दी है। यह सांग देखने और सुनने में मन को मोहित कर रहा है। खुशी कक्कड़ की आवाज पर माही श्रीवास्तव अदाकारी देखते ही बन रहा है। इंडियन लुक में माही श्रीवास्तव अपनी नजाकत से सब पर जादू चला रही है और सबको दीवाना बना रही हैं।
इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक नई नवेली विवाहिता के दिल का दर्द ऐसा बढ़ गया है कि वह अपने पिया से नाराजगी बयाँ करते हुए नजर आ रही हैं। आलम यह है कि उसका पति खूबसूरत पत्नी के रहते हुए भी किसी और से आशिकी कर रहा है। जिस पर पत्नी एतराज जता रही है। इस सिचुएशन पर बनाया गया यह सांग हर किसी के मन को भा रहा है।
इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने पति उलाहना देते हुए कहती हैं कि... 'करीले सवाल त छनक जाला हो, दिया लेखा पिया भभक जाला, प्यार बांटत तारा बहरे हमके फील हो गईल, राजा सीना में तोहार कबो दिल हो गईल हो, एके मेहरी प रहल मुश्किल हो गईल...'
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 14 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।