मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : रेडक्रॉस की गतिविधियाँ अब जमीनी स्तर पर दिखाई देंगी - रंजीत श्रीवास्तव

इंडियन रेडक्रास सोसायटी की बस्ती शाखा के नये पदाधिकारियों ने जिलाधिकार अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान एवं सीएमओ से औपचारिक मुलाकात कर रेडक्रास के विस्तार को लेकर विमर्श किया। अधिकारियों से मिलने वालों…

बस्ती न्यूज़ : रेडक्रॉस की गतिविधियाँ अब जमीनी स्तर पर दिखाई देंगी - रंजीत श्रीवास्तव
बस्ती न्यूज़ : रेडक्रॉस की गतिविधियाँ अब जमीनी स्तर पर दिखाई देंगी - रंजीत श्रीवास्तव — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


इंडियन रेडक्रास सोसायटी की बस्ती शाखा के नये पदाधिकारियों ने जिलाधिकार अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान एवं सीएमओ से औपचारिक मुलाकात कर रेडक्रास के विस्तार को लेकर विमर्श किया। अधिकारियों से मिलने वालों में प्रमुख रूप से चेयरमैन डा. प्रमोद चौधरी, सचिव रंजीत श्रीवास्तव, वायस चेयरमैन डा. एल.के. पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ओझा, संतोष सिंह, इमरान अली, उमेश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव एवं डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल थे।


चेयरमैन डा. प्रमोद चौधरी ने सोसायटी की स्थिति का आंकलन किया और आगामी सत्र में रेडक्रास के विकास का रोडमैप साझा किया। उन्होने जिलाधिकारी से सोसायटी के लिये सरकारी भवन में कार्यालय हेतु कक्ष आवंटित कराने की मांग की। उन्होने कहा सोसायटी अपनी गतिविधियों को बखूबी अंजाम दे पाये और जन सामान्य तथा जरूरतमंदों को रेडक्रास का महत्व समझ आये इसके लिये बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत करते हुये इसे हमेशा सक्रिय रखा जायेगा। सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने कहा रेडक्रास की गतिविधियां अब जमीनी स्तर पर दिखाई देंगी। इसके साथ ही सोसायटी को पारदर्शी रखने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। उन्होने कहा कि अधिकारियों से विमर्श के उपरान्त 18 मार्च को नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। रेडक्रास सोसायटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को स्वच्छ व पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।