मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti news: स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आशा बहुओं की भूमिका महत्वपूर्ण-कौशलेन्द्र प्रताप सिंह

बस्ती: रविवार को ऑल इण्डिया आशा अधिकार मंच का प्रथम स्थापना दिवस राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्तोष पाण्डेय के संयोजन में उत्साह और संकल्पों के साथ मनाया गया। हर्रैया के 100 बेड वाले हास्पिटल के परिसर में आयोज…

Basti news: स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आशा बहुओं की भूमिका महत्वपूर्ण-कौशलेन्द्र प्रताप सिंह
Basti news: स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आशा बहुओं की भूमिका महत्वपूर्ण-कौशलेन्द्र प्रताप सिंह | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: रविवार को  ऑल इण्डिया आशा अधिकार मंच का प्रथम स्थापना दिवस राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्तोष पाण्डेय के संयोजन में उत्साह और संकल्पों के साथ मनाया गया। हर्रैया के 100 बेड वाले हास्पिटल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये हर्रैया नगर पंचायत अध्यक्ष  कौशलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने में आशाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। सरकार को चाहिये कि इनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कर मांगों को पूरा किया जाय। राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्तोष पाण्डेय ने आशा बहनों के समस्याओं की विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि ऑल इण्डिया आशा अधिकार मंच  निरन्तर सरकार का ध्यानाकर्षण कर रहा है।


संगठन जिलाध्यक्ष इसरावती चौधरी ने कहा कि समूचे जनपद में संगठन विस्तार की दिशा में जमीनी धरातल पर कार्य किये जा रहे हैं। स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय संरक्षक दिनेश सिंह मगन के सेवा निवृत्त होने पर उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत करते हुये उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऑल इण्डिया आशा अधिकार मंच  की राष्ट्रीय महासचिव शैलेन्द्री श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव शारदा देवी, जिला महामंत्री पूनम सिंह, हर्रैया ब्लाक अध्यक्ष दीपमाला पाण्डेय, परसुरामपुर ब्लाक अध्यक्ष शोभावती दूबे, विन्दवासिनी पाण्डेय, नीलम चौधरी, रेखा देवी, शीला देवी के साथ ही सतीश पाण्डेय, अंकित उपाध्याय, राजेश पाण्डेय, अमित यादव, सुख सागर पाण्डेय के साथ ही बड़ी संख्या में आशा बहनें शामिल रहीं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।