मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : "संविधान गौरव अभियान: भाजपा का दलित बस्तियों में जन जागरण अभियान शुरू"

बस्ती। संवैधानिक मूल्यों, भाजपा की उपलब्धियों और बाबा साहेब अम्बेडकर की विरासत संविधान का अपमान देश नही सहेगा,राष्ट्र का संविधान दवा की पुड़िया नहीं है। जिसे जब चाहें, जैसा चाहे जेब में रखें और सार्व…

बस्ती न्यूज़ : "संविधान गौरव अभियान: भाजपा का दलित बस्तियों में जन जागरण अभियान शुरू"
बस्ती न्यूज़ : "संविधान गौरव अभियान: भाजपा का दलित बस्तियों में जन जागरण अभियान शुरू" — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती। संवैधानिक मूल्यों, भाजपा की उपलब्धियों और बाबा साहेब अम्बेडकर की विरासत संविधान का अपमान देश नही सहेगा,


राष्ट्र का संविधान दवा की पुड़िया नहीं है। जिसे जब चाहें, जैसा चाहे जेब में रखें और सार्वजनिक रूप से लहराकर अपमानित करने का दुस्साहस राहुल गांधी व पूरा विपक्षी निरंतर करता रहें।


भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता संविधान गौरव अभियान के माध्यम जन-जन तक पहुंचकर कांग्रेस के द्वारा बार-बार बाबा साहब व संविधान के अपमान की


हकीकत को जनता से रूबरू कराने का कार्य करेंगे उक्त बातें मुख्य वक्ता क्षेत्रीय महामन्त्री सुनील गुप्ता ने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पुराना डाकखाना में जिला कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कही।


आगामी कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए बताया कि हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान के तहत मोर्चों की जिलास्तरीय बैठक 9-10 जनवरी,12-15 जनवरी गोरखपुर सहित प्रदेश 11-25 जनवरी सभी जिला केन्द्रों में हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान गोष्ठियां,


15-25 जनवरी स्कूल कॉलेज विद्यालय एवं सभी शिक्षण संस्थानों में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर क्यूज निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी,


18 से 25 जनवरी युवा मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति छात्रावास एवं कॉलेज संपर्क के माध्यम से युवाओं में भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब


अंबेडकर जी के योगदान पर भाजपा के संविधान की प्रतिबद्धता को प्रचारित किया जाएगा। 20 से 25 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश के


सभी क्षेत्रों में अनुसूचित जाति बाहुल्य विभिन्न जिलों में रैली एवं सभा का आयोजन होगा। 25 जनवरी 2025 को सभी बूथों, मंडलों पर


पार्टी के कार्यकर्ता आमजन के साथ एकत्रित होकर के भारतीय संविधान के प्रस्ताव एवं नीति निर्देशक तत्व को पढ़ेंगे व संक्षिप्त में


इस पर चर्चा के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने सम्बोधित करते हुए कहा कांग्रेसियों ने जितना बाबासाहेब का अपमान किया किसी ने नहीं किया


अब हम अपने दलित भाइयों के बीच जाकर कांग्रेसियों और विपक्षियों के कारनामों को दलित भाइयों को बीच रखकर जागरूक करेंगे।


संचालन जिला महामंत्री चंद्रशेखर मुन्ना ने किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, आनंद सिंह कलहंस,


भानु प्रकाश मिश्र, रवि सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अरविंद श्रीवास्तव गोला अखण्ड सिंह, आशा सिंह, रोली सिंह, अमित गुप्ता, प्रभात


गौतम, विनय यादव, जगदीश शुक्ल, कुंवर आनंद सिंह, राकेश शर्मा, ब्रह्मदेव यादव, दिलीप पाण्डेय, सीताराम गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह,


वैभव पाण्डेय, वीरेन्द्र गौतम, गजेन्द्र सिंह गहमरी, मनीष चौबे, उत्कर्ष विनय भारद्वाज आदि के साथ भारी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल


अध्यक्ष व मंडल संयोजक संविधान गौरव दिवस कार्यशाला में उपस्थित रहें।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।